केसरियामीठे चावल

Anupama Maheshwari @Maheswari1234
केसरियामीठे चावल
कुकिंग निर्देश
- 1
गुनगुने दूध में केसर के धागे भिगो दें।चावल को धोकर 3 गुना पानी में 4-5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।
- 2
गैस बंद कर 1-2 मिनट ढककर रखें, फिर एक्स्ट्रा पानी निकालें मैं चावल का स्टार्च निकालकर चावल बनाती हूँ (चावल 70% पका हो)। चावल को ठंडा कर लें |कढ़ाई में घी गरम करें, महीन कटे और साबूत ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करें। साबूत ड्राई फ्रूट्स निकाल लें।
- 3
कढ़ाई मेंमहीन कटे रोस्टड ड्राई फ्रूट्स में केसर वाला दूध और चीनी डालें, चीनी घुलने तक धीमी गैस पर दूध को पकाएं।
- 4
केसरिया रंग और पके चावल डालें, अच्छी तरह सभी सामग्री को मिलाएं।ढककर कम आंच पर 3-4 मिनट दूध सूखने तक पकाएं।
- 5
गैस बंद करें, ऊपर से साबूत काजू और बादाम से सजाएं।
टिप्स
चावल को 70% तक ही पकाना है ताकि वह बाद में अच्छी तरह खिला हुआ बने क्योंकि चावल को दो बार पकाना है |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25719354










कमैंट्स (38)