आलुर दम लुची पूरी - बंगाली आलू दम

'आलूर दम' बंगाल का एक पारंपरिक और लोकप्रिय
व्यंजन हैं यह आलू की एक अत्यंत स्वादिष्ट चटाखेदार डिश है, जिसे खासतौर पर लूची (बंगाली पूड़ी) के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। यह स्वाद में टेस्टी, तीखा, मसालेदार और चटपटा होता हैं।
आमतौर पर मसाला आलू दम पर अच्छी तरह लिपटा होता है। जबकि बंगाली लूची मैदे से बनाई जाती है और सामान्य पूरी की तुलना में अधिक सफेद, मुलायम तथा फूली हुई होती है। इसे बंगाली आलू दम, या आलू की सब्ज़ी के साथ परोसा जाता है।
#DP
#aalur_dam #bengali_aloo_dum
#luchi #aalurdam_luchi_poori #aaloo_dam
#bengali_recipe #famous_Bengali_recipe
आलुर दम लुची पूरी - बंगाली आलू दम
'आलूर दम' बंगाल का एक पारंपरिक और लोकप्रिय
व्यंजन हैं यह आलू की एक अत्यंत स्वादिष्ट चटाखेदार डिश है, जिसे खासतौर पर लूची (बंगाली पूड़ी) के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। यह स्वाद में टेस्टी, तीखा, मसालेदार और चटपटा होता हैं।
आमतौर पर मसाला आलू दम पर अच्छी तरह लिपटा होता है। जबकि बंगाली लूची मैदे से बनाई जाती है और सामान्य पूरी की तुलना में अधिक सफेद, मुलायम तथा फूली हुई होती है। इसे बंगाली आलू दम, या आलू की सब्ज़ी के साथ परोसा जाता है।
#DP
#aalur_dam #bengali_aloo_dum
#luchi #aalurdam_luchi_poori #aaloo_dam
#bengali_recipe #famous_Bengali_recipe
कुकिंग निर्देश
- 1
छोटे साइज के आलुओं को अच्छी तरह धो लेंगे फिर 1 सीटी पर उबालकर छील लेंगे।
- 2
अब उबले आलू को कांटे से हल्के छेद कर लें, ताकि मसाला अंदर तक पहुँचे।अब कड़ाही में सरसों के तेल गर्म करें,उसमें आलुओं को डीप फ्राई कर एक प्लेट में लेंगे।
- 3
अब उसी कड़ाही में जरूरत अनुसार तेल रहने देंगे और बाकी तेल निकाल लेंगे। इसके बाद उसमें जीरा, तेजपत्ता और हींग डालें।बताए गए सभी खड़े मसाले डाल दे। कटे प्याज डालकर भुने।
अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भुनें।अब टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह गलने दें। - 4
टमाटर वाले पेस्ट के किनारे से तेल छूटने लगे तो बताए गये सभी पिसा मसाला, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर चीनी और नमक डालकर तब तक भूनें, जब तक मसाला गाढ़ा न हो जाए।
- 5
अब तले हुए आलू डालकर मसाले में अच्छी तरह मिलाएँ। थोड़ा गर्म पानी डालें और धीमी आँच पर 8-10 मिनट पकाएँ।
- 6
ग्रेवी गाढ़ी होने पर हरी धनिया स्प्रिंकल कर दें।
- 7
लुची पूरी - एक बर्तन में मैदा लें। इसमें नमक,चीनी,घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी की तरह थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। अब 15 मिनट रेस्ट के लिए इसे ढककर रखें।
- 8
आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएँ। प्रत्येक लोई को हल्का तेल लगाकर गोल और समान मोटाई की पूरी बेलें।
- 9
कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल अच्छा गर्म होने पर एक लूची डालें और कलछी से हल्का दबाएँ, जिससे वह फूल जाए। पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का पकाएँ। लूची को बहुत ज्यादा भूरा न करें।
इसी तरह से सारी लुची तैयार कर लें।
- 10
अब आलूरदम और लुची पूरी को गर्मा- गरम सर्व करें ।
- 11
टिप्स
🍴 आलुर दम को आप बिना प्याज -लहसुन के भी बना सकते हैं।
🍴आलूर दम में खड़े मसालों का इस्तेमाल से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है
🍴 लुची का आटा पुड़ी की तरह सख्त होता है।
🍴 लुची को तेज आंच पर कम समय के लिए तला जाता है लेकिन तेल इतना गरम हो कि लुची तुरंत फूलने लगे ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sudha Agrawal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स (48)