कैप्सिकम उपमा विथ पीनट चटनी इन आयरन कड़ाही

#CA26
#week19
#capcicum upma
# देसी बनें फैंसी
🌿 कैप्सिकम उपमा – हर निवाले में स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल! ✨
जब पारंपरिक उपमा में ताज़ी हरी कैप्सिकम की रंगत शामिल हो जाए, तो यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ देखने में भी बेहद आकर्षक बन जाता है। सूजी की हल्की बनावट, राई, करी पत्ता और भुनी हुई कैप्सिकम की खुशबू हर कौर को खास बना देती है। यह पौष्टिक, हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता दिन की शानदार शुरुआत के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। मेरे किचन का छोटा-सा सीक्रेट टच—देसी घी की कुछ बूंदें और आखिर में ताज़ा नींबू का रस—इसके स्वाद को यादगार बना देता है।
#CapsicumUpma #HealthyBreakfast #IndianBreakfast #FoodBlogger #HomemadeFood #BreakfastLover #TastyAndHealthy #SoojiUpma #KitchenDiaries #FoodPhotography

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे उपमा बनाने की सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर गैस ऑन कर कड़ाही गर्म करें फिर सूजी डालकर धीमी आंच पर फुलने तक भूनें फिर सूजी को दूसरे बर्तन में निकाल लें
- 2
अब उसी कड़ाही में घी डालकर गर्म करें फिर राई,लाल मिर्च डालकर मिला लें फिर करी पत्ते डालकर तड़कने पर कटी हुई शिमला और हरी मिर्च डालकर भूनें
- 3
अब काजू और भुनी हुई सूजी डालकर थोड़ी देर भूनें फिर नमक डालकर मिला लें
- 4
अब पानी डालकर मिला लें और पानी सुखने तक लगातार चलाते हुए पकाएं फिर गैस बंद कर नींबू का रस मिलाकर सर्विंग बाउल को घी डालकर चिकना कर फटाफट गरमागरम उपमा को भरकर दबाव डाल कर सेट होने तक रखें
- 5
अब भुनी मूंगफली को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें फिर आवश्यकता अनुसार पानी और नमक डालकर फिर एक बार मिक्सी चलाकर बड़े बाउल में निकाल लें फिर गैस ऑन कर तड़का पैन में तेल गर्म कर तड़का की सामग्री डालकर चटकाएं फिर तैयार चटनी पर डाल कर मिला लें
- 6
अब कटोरी को बड़े प्लेट में उलट कर हल्के हाथों से थपथपाते हुए निकाल लें फिर सर्विंग प्लेट में तैयार उपमा को कुछ बूंदें घी की डालकर काजू से गार्निश करके चटनी के साथ सर्व करें।
टिप्स
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए घी डालकर बनाए इससे इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाता है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
~Sushma Mishra Home Chef को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)