पनीर स्टफ्ड चीला - चीला का झटपट ब्रेकफास्ट

क्या आप एक जल्दी बनने वाला, आसान और हल्का नाश्ता चाहते हैं? बेसन, सूजी ,चावल का आटा , हल्दी और मिर्च जैसे सिंपल मसालों से बनी यह पौष्टिक और स्वादिष्ट चीला रेसिपी शायद सबसे बढ़िया विकल्प है!यह डिश नाश्ते के लिए बहुत प्रचलित हैं। यह सिम्पल होने पर भी क्लासिक है, जो लगभग 15 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है । आप इस चीले को अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।
#CA26
#week8
#cheela #paneer_stuffed_chilla
#cheela_ka_jhatpat_breakfast #healthy_breakfast #crispy_crunchy_cheela
#besan #suji #chawal_Ka_aata #paneer
#fatafat_nashta #jhatpat_recipe #healthy_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चीले का अच्छा सा बैटर तैयार तैयार करेंगे । एक बड़े बाउल में बेसन, सूजी और चावल का आटा डालेंगे।
- 2
अब इसमें हल्दी पाउडर, चिली फ्लेक्स,जीरा,नींबू का रस और नमक डालें। अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर फेटकर चिकना और लंप्सरहित घोल तैयार कर लेंगे ।
- 3
दूसरी तरफ चीले की स्टफिंग तैयार कर लेंगे। पनीर को कद्दूकस कर लेंगे और उसमें कटा प्याज, हरी मिर्च,हरी धनिया,चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालकर, सबको अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे ।
- 4
1 नॉन-स्टिक तवे को गरम करें और उस पर घी की कुछ बूंदें लगाकर चिकना कर लें। बीच में 1-2 करछुल घोल डालें और उसे पतला, गोल आकार में फैला दें।
- 5
इसके बाद किनारों पर कुछ बूंदे घी छिड़कें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि नीचे का हिस्सा कुरकुरा और सुनहरा न हो जाए। पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं।
- 6
अब चीले की आधी साइड पर पनीर वाली तैयार स्टफिंग फैलाएं फिर चीले को फोल्ड / मोड़ दे।
- 7
हेल्दी और टेस्टी चीला तैयार है।
- 8
अब मनपसंद सॉस या चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
टिप्स
चीला को परफेक्ट, क्रिस्पी और तवे पर बिना चिपके बनाने के लिए बैटर की सही कंसिस्टेंसी, मध्यम तापमान और थोड़ा सा घी जरूरी है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (63)