बेसन ढोकला (Besan dhokla recipe in Hindi)

#flours
Instant बहुत जल्दी ओवेन में बनने वाला ढोकला।
बेसन ढोकला (Besan dhokla recipe in Hindi)
#flours
Instant बहुत जल्दी ओवेन में बनने वाला ढोकला।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कटोरे मे बेसन निकाल लें ।
- 2
उसमें नमक,चीनी,लाल मिर्च, हल्दी और एक कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- 3
अब पानी डालकर बिना गुठलियों के मध्यम(न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा) घोल बनायें ।
- 4
इसमें आधे नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 5
अब एक माइक्रोवेव सेफ़ बाउल को घी या तेल से चिकना कर लें ।
- 6
अब बेसन के घोल में ईनो का पाउडर डालें और जल्दी से एक तरफ घुमाते हुए मिलायें । ध्यान रखें के एक ही तरफ घुमायें,नहीं तो ढोकला स्पोंजी नहीं बनेगा।
- 7
अब जल्दी से इसे कटोरे मे डालें।
- 8
और 4मिनट के लिए ओवेन में रखें ।
- 9
4 मिनट बाद चाकू से चेक करें, अगर कच्चा लगे तो एक मिनट और पकने दें।
- 10
अब इसे निकालें और ठंडा होने दें ।
- 11
अब इसका पानी बना लें।
- 12
एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालें, अब इसमें राई और मीठी नीम के पत्ते डाल दें।
- 13
अब 4-5 हरी मिर्च बीच से कटी हुई डाल दें।
- 14
अब 1 चम्मच चीनी, नमक और 1कप पानी दाल दे ।
- 15
नीबू का रस भी डाल दें, अब एक उबल आने दें।
- 16
गैस बन्द कर दें।
- 17
और ये पानी ढोकले पर अच्छी तरह फेलादें।
- 18
अब टुकड़े काटें, और परोसे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neha Shrivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स