क्रिस्पी स्पिनच फ्रिटर्स एंड छोले चाट इन बनाना बास्केट

#SizzlingQueens
#बॉक्स
इस शानदार रेसिपी को बनाने के लिए मैने अप्पम के सांचे में केले छोटी-छोटी बास्केट बनाकर उनको पालक के पकोड़ो पर रखकर उसके ऊपर छोले की चाट डालकर बनाया हैं, खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्थी रेसिपी हैं ये। मिस्ट्री बॉक्स की चार सामग्री के साथ मैने इसे बनाया हैं ,जिसमे केला, छोले, पालक, मुंगफली हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
बास्केट के लिये:केले को कुकर में एक सिटी लगाकर उबाल लें।
- 2
अब केले को अच्छे से मसल कर उसमें, नमक व कॉर्नफ्लोर डालकर आटे जैसा कर ले।
- 3
फिर हाथो पर फैलाकर अप्पे के सांचे में थोड़ा तेल लगाकर फैलाये एकदम कटोरी जैसे फिर ढककर कम आँच पर सेके ओर उसके बाद पलट कर हल्का सा ओर सेके। बास्केट बनने पर एक तरफ रखे।
- 4
पालक पकोड़े के लिये: बेसन में नमक, मिर्च, हिंग डालकर थोड़ा पानी मिलाकर घोल बनाये,घोल थोड़ा पतला हो।
- 5
अब इसमें पालक के पत्तो को डुबोकर गर्म तेल में तल लें,व करारे होने पर निकाल कर एक तरफ रखें।
- 6
अब हमारी बास्केट ओर पकोड़ा तैयार हैं चाट के लिए, एक प्लेट पर पहले पालक पकोड़ा रखे फिर बास्केट रखें।
- 7
उसके ऊपर उबले काबुली छोले, प्याज, टमाटर,हरी मिर्च, दही, इमली चटनी,हरी धनिया चटनी, मुंगफली, बूंदी, नमकीन,थोड़े पालक के पकोड़ो को भी चुरा करके डाले व हरा धनिया पत्ती डाले ओर जल्दी से परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स