कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पैन में तेल डालें और गरम करें, फिर रवा भूनें, फिर नमक डालें। भूनने के बाद एक कप पानी मिलाएं और भूनें अच्छे से बिना रुके । जब रवा गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- 2
ठंडा होने के बाद उस रवा मिश्रण से बॉल्स बना लें।
- 3
फिर तेल गर्म करने के बाद नॉनस्टिक पैन में तेल डालें, सभी बॉल्स को हल्का भून लें और एक तरफ रख दें ।
- 4
इस बीच एक कटोरी लें और 2 कप पानी डालें और इसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस, नमक, मिर्च के फ्लेक्स डालें और मिलाएँ। इसे और एक तरफ रख दें।
- 5
अब लहसुन को काट लें और गरम होने पर कढ़ाही में तेल डालें, तेज आंच पर लहसुन को भूनें । इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर का मिश्रण मिलाएं। एक उबाल के बाद रवा बॉल्स और सॉस डालें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ग्रेवी को सूखा लें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स