रगडा पेटिस (Ragda Patties Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूखे मटर 7-8 घंटे भीगे हुए,उसको कुकर में पानी ओर नमक डाल कर 5-6 सीटी तक पकने देंगे । एक कडाई मे 3 बडे चम्मच तेल रखे,गरम होने पर हिंग डाले फिर बोईल मटर को पानी के साथ डाल कर उसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, आमचूर पाउडर डाल कर के मिक्स करे 2-3 मिनट के लिए उबाले ।
- 2
टिक्की बनाने के लिए आलू को नमक डाल कर उबाले ओर बिलकुल ठंडा होने के बाद उसे कदूकस करे या फिर मसले ओर गठ्ठे बिलकुल ना हो उसका ध्यान रखें । अब उसमें नमक,लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, आमचूर पाउडर डाल कर मिक्स करे ओर टिक्की बनाये फिर कोनॅफलोर मे टिक्की को कोटेड करे ओर तवे पे फ्रांय करे।
- 3
गर्म पानी मे भिगोई हुए इमली-खजुर का पल्प निकाल कर उसमें आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करे,लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, शेके हुए जीरे का पाउडर,शक्कर डाल कर उबलने देंगे,1 बडा चम्मच कोनॅफलोर को पानी में भिगाकर डाले फिर 1-2 मिनट के लिए होने दे ।
- 4
अब प्याज, टमाटर और धनिया हरी पेस्ट, खजूर इमली की चटनी, सेव के साथ सवॅ करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स