गोभी चना दाल वड़ा (Gobhi chana dal vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 3 से 4घंटे के लिए दाल को भिगो दीजिये,दाल जब फूल जाए तब छान के रख लीजिए,अब मिक्चर जार में सूखे मसाले डालिये और पीस लीजिये,अब उसी में लहसुन,अदरक,मिर्च और दाल डालकर दरदरा पीस लीजिये
- 2
अब फूल गोभी को कद्दूकस कर लीजिए,और गोभी को हाथ से निचोड़ कर पानी निकाल दीजिये,अब गोभी में पीसा हुआ दाल डालिये,चावल का आटा डालिये
- 3
अब मिक्चर में गरम मसाला,धनिया पत्ती, और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करिये
- 4
इस तरह से मिक्चर बन जाएगा,अब हाथ मे तेल लगाकर वड़ा तैयार कर ले
- 5
वड़ा को मीडियम टू हाई फ्लेम में फ्राई कीजिये सुनहरा रंग आने तक
- 6
लीजिये दोस्तो बहुत ही स्वादिष्ट गोभी चना दाल वड़ा तैयार है,चाय के साथ मज़ा आ जाता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11139258

















कमैंट्स