पाॅकेट पराठा (Pocket paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में आटा,नमक, आधा चम्मच तेल ले कर मिक्स कर के डो तैयार कर लेते है ।
- 2
एक बाउल में उबले हुये आलुओं को कद्दूकस करके उसमें हरी मिर्च, हरी धनिया, हींग,अदरक, गर्म मसाला व नमक डालकर मिक्स कर लेते है उसके बाद उसके छोटे छोटे गोले बना लेते है ।
- 3
अब आटे की एक लोई ले कर चकले में गोल गोल बेल लेते हैं उसके ऊपर आलू को ऐसे फैलाए कि एक 1इंच किनारे छोड़ दे ।पहले एक तरफ़ से मोड़े फिर ऐसे ही आटे की परत को तीनों तरफ से मोड दे चौकोर आकार में ।
- 4
तवा गर्म करके चौकोरपराठे को डाल कर दोनों तरफ़ से गुलाबी गुलाबी सेंक लेते हैं ।
- 5
पराठे को खट्टी या मीठी चटनी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11287300




कमैंट्स