दाल डूबके (Dal dubke recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उरद की दाल को 1,1/2 घंटे के लिए भीगा कर रखे
- 2
फिर उसका कड़ा पेस्ट बना ले
- 3
इसे अच्छी तरह से फेट कर,नमक,हल्दी पाउडर धनिया पाउडर डालकर मिक्स करे
- 4
एक कढ़ाई में तेल गरम कर मेथी दाना, जीरा राई का तड़का लगाए फिर इसमें हींग और हरी मिर्च डालकर कड़ी पत्ता डाल दे
- 5
अब इसमें प्याज़ डालकर फ्राइ करे,फिर मेथी पत्ती डाले अब इसमें सारे मसाले और नमक डाल दे
- 6
दही को अच्छी तरह से फेट ले मसाला थोड़ा फ्राइ हो जाने पर तुरंत फेटा हुआ दही डाले और लगातार चलाते रहे आंच को सिम पर रखे
- 7
अब इसे अच्छी तरह से उबाल आने तक पकाए
- 8
जब लगातार तेज उबाल आने लगे तब दाल की छोटी छोटी टिक्की बनाकर उबलते हुए दही में डाले
- 9
सारे पेस्ट का ऐसी ही टिक्की बनाकर दही में डाले आंच तेज पर रखे अब इसे ढक कर पका ले
- 10
लगभग 10 मिनट बाद इसे चम्मच की सहायता से चलाए,(तुरंत ना चलाए वरना ये टिक्की टूट जाएंगे)
- 11
गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दे और गरम मसाला और धनिया पत्ती दाल कर चावल के साथ गरम गर्म सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)