कढ़ाई सोयाबीन मसाला (Kadai soyabean masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
खड़े मसाले को भूनकर पीस लें
- 2
सोयाबीन को 1 कटोरी में पानी में डालकर 15-20min छोड़ दें, उसके बाद सोयाबीन का सारा पानी निकाल कर उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मेरिनेट होने के लिए 10-15min रख दें
- 3
1 एक कढ़ाई ले और उसमें थोड़ा सा तेल डालें एक-एक करके कटी हुई शिमला मिर्च कटी हुई प्याज और मैरीनेट हुआ सोयाबीन डालकर हल्का-हल्का भून लें
- 4
एक पैन में थोड़ा सा तेल ले उस समय जीरा छोटी इलायची लौंग और काली मिर्च डालकर हल्का-हल्का भूने उसके बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज मिर्चा अदरक लहसुन डालकर हल्का लाल होने तक चलाएं उसके बाद उसमें टमाटर डालकर अच्छे से भूने जब तक टमाटर गल ना जाए
- 5
अब जाने मसाला तैयार किया है उसको एक मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से उसका पेस्ट बना ले और उस तैयार मसाले को कड़ाई में डालकर फिर से उसे भून लें, तैयार ग्रेवी में नमक धनिया पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं उसके बाद उसमें क्रीम या फिर मलाई डालकर उसको एक बार चला ले
- 6
और अब इसमें शिमला मिर्च प्याज और सोयाबीन डालकर अच्छे से मिला ले और शुरू में जो हमने मसाले भूले थे उसमें से एक छोटा चम्मच मसाला डालकर 5 मिनट के लिए ढक के छोड़ दें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (3)