पैन केक विद हनी ग्लेज्ड बनाना (Pancake with honey glazed banana recipe in Hindi)

पैन केक विद हनी ग्लेज्ड बनाना (Pancake with honey glazed banana recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छान लीजिए और एक बाउल में निकाल लीजिए। इसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी पाउडर, और तेल डालकर मिक्स कीजिए।
- 2
अब इस घोल में थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालिए और विस्क की सहायता से हिलाते जाइए।
- 3
ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां ना पड़े। हमें इसका गाढ़ा घोल तैयार करना है। आवश्यकता पड़े तो आप इसमें और दूध मिला सकते हैं। अब नॉन स्टिक पैन को गर्म कीजिए और इस पर थोड़ा सा मक्खन लगाइए। चमचे की सहायता से घोल को नॉन स्टिक पैन पर डालिए और 2 से 3 मिनट कुक होने दीजिए। अब पलटकर चारों तरफ थोड़ा सा मक्खन लगाएं। और सुनहरा भूरा होने तक कुक कीजिए इसी तरह से सारे पैन केक बना लीजिए।
- 4
दूसरी तरफ एक पैन में शहद डालिए और उसमें थोड़ा सा पान डालकर गर्म कीजिए। गरम होने पर गैस बंद कर दीजिए और ठंडा होने दीजिए। अब इसमें कटे हुए केले डालिए।
- 5
शहद में केले को अच्छी तरह से मिक्स कीजिए। एक प्लेट में पैन केक को रखिए। उसके ऊपर शहद में डूबे हुए केले रखिए। फिर दूसरा पैन केक रखिए और इसी तरह से केले और पेन केक की परत बनाते जाइए।
- 6
सबसे ऊपर केले और बचा हुआ शहद डालकर गार्निश कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (6)