मंगोड़ी (Mangodi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को भिगो कर पूरी रात रख दे। और सुबह अच्छे से धो कर पीस ले।एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- 2
इस पेस्ट मे हींग डालकर अच्छे से मैश करे जब तक ये पूरा फूल ना जाए । फिर गरम मसाला, हरा धनिया बारीक काट कर मिलाए और खूब फेटे।
- 3
एक कढ़ाई में तेल गरम करें । और इसकी छोटी छोटी बरी तोड कर तल लेे।
- 4
सारी बरी तलने केबाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे । टमाटर में इमली और हरी मिर्च डालकर छोटा टुकड़ा अदरक का डालकर पेस्ट बना लें।
- 5
तेल गरम होने पर उसमे हींग, जीरा, कसूरी मेथी, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, धनिया, डालकर मसाले भुन ले । फिर उसमे टमाटर का पेस्ट डालकर जब तक तेल ना छोर दे तब तक भूने।ऊपर से नमक डाले।
- 6
फिर उसमे पानी डाल दे । कढ़ाई में बरी से दुगना पानी डाले । पानी पकने पर बरी डाले और फूलने दे । हल्की आंच पर पकाएं । पानी कम लगे तो डाल दे ।
- 7
जब बरी फूल जाए तब हरा धनिया काट कर ऊपर से डाले । रोटी, चावल, सलाद, चटनी थाली तैयार।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स