राजमा चावल (Rajma chawal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले राजमां को कुकर में पानी डालकर 2 3सीटी आने तक उबालने के लिए रखें
- 2
तब तक भीगे हुये चावल को पानी डालकर पका लें, अगर चाहें तो थोड़ा सा घी डालें, इससे चावल खिले हुए बनेंगे
- 3
तैयार चावल को ढककर साइड में रखें, अब हमारे चावल रेडी हैं
- 4
अब राजमां बनाने के लिए उबाले हुए राजमां को कुकर से निकाल कर बाउल में रखें
- 5
अब गैस पर कड़ाही चढ़ाकर, तेल डालकर गरम करें, हींग, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी और जावित्री डालकर चटकाएं
- 6
बारीख कटा प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें
- 7
अब अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर का मिक्स पेस्ट डालकर चमचे से चलाते हुए पकायें
- 8
अब हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक का मिक्स पेस्ट बनायें (पेस्ट बनाने के लिये इन सभी मसालों को 1/2कप पानी में मिक्स करें)
- 9
अब इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर भूनें (जिसमें पहले से अदरक,लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर का मिक्स पेस्ट पक रहा है),थोड़ा पानी डालकर पकायें
- 10
जब सारा मसाला तेल छोड़ने लगे,तब राजमां डालें और थोड़ा पानी डालकर, ढककर मध्यम आंच पर पकायें
- 11
जब राजमां ग्रेवी में मिक्स हो जाए, और ग्रेवी थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें
- 12
सरविंग प्लेट में निकाल कर चावल के साथ गरम गरम परोसें, धनिया पत्ती से गारनिश करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स