कटहल का कोफ्ता (Kathal ka kofta recipe in Hindi)

कटहल का कोफ्ता (Kathal ka kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कटहल को छिलकर छोटे -छोटे टुकड़े मे काट कर धुल लेगें, और उसे कूकर मे रखकर उबालेगे, 4 सिटी आने तक
- 2
उबल जाने के बाद, हम उसका पानी छान देगे और उबले हुये कटहल मे उसमे बेसन, बारीक कटी हुई धनिया,अदरक,हरी मिर्च का पेस्ट डालेगे और अच्छी तरह मैश कर लेंगे
- 3
अब हम इसके छोटे -छोटे गोले बना लेंगे
- 4
कडाही मे तेल गरम करे और गोले को तेल मे तले हल्का भूरा होने तक अब कडाही से बाहर निकाल लें
- 5
गैस को बंद कर दीजिए, अब प्याज, लहसून, हरी मिर्च, अदरक, जीरा सब मिक्सर मे पीस कर पेस्ट तैयार कर लें, कडाही मे तेल को गैस पर गरम होने दे,
- 6
अब तेजपत्ता डाले और भूरा होने दे, अब प्याज,लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले और धीमी आंच मे भूरा होने दें अब गरम मसाला, हल्दी डाले और थोडा पानी डाल कर 10 मिनट धीमी आंच मे पकाये
- 7
अब आप इसमे अपने अनुसार रसा (ग्रेवी) लगाये, और नमक डालें
- 8
जब रसा मे उबाल आ जाये तो गैस को धीमा कर दे, 10 मिनट के लिए अब इसमे तले हुए कटहल के गोले को डाले और 5 मिनट बाद गैस बन्द कर दें, हरी धनिया बारीक कटी हुई डाले
- 9
आपका कटहल कोफ्ता तैयार हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (2)