डिनर थाली (Dinner thali recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक पनीर रसिपी- पनीर को क्यूब्स मे काटकर रख ले |पालक और टमाटर बौइल करके पीसकर प्यूरी बना ले |अब कढाई गर्म करे फिर तेल और बटर डाले, तेल गर्म होने के बाद बारीक कटी प्याज डालकर भूने फिर मसाले डालकर 5 मिनट तक भूने | अब टमाटर और पालक प्यूरी डाले और 5 मिनट तक पकाए | अब पनीर और क्रीम तथा नमक डालकर मध्यम ऑच पर 5 मिनट और पकाए, पालक पनीर की सब्जी तैयार है|
- 2
बून्दी रेसिपी- बेसन और पानी का पतला घोल तैयार करे | कढाई मे तेल गर्म कर ले फिर छन्नी की मदद से बेसन का घोल डाले फिर मिलाते हुए फ्राई करके निकाल ले | अब एक बर्तन मे चीनी और पानी डालकर गैस पर चढा दे 5 से 7 मिनट मे चासनी तैयार, बून्दी को 10 मिनट तक चासनी मे डालकर ढक दे, बून्दी तैयार है|
- 3
अजवाइन पूरी रेसिपी - आटे मे सारी सामग्री मिलाकर आटा गून्द ले, अब छोटी लोइ बनाकर गोल - गोल बेल ले,फिर तेल मे डालकर तल ले, पूरी तैयार है|
- 4
पूरी, सब्जी और बून्दी, टमाटर - प्याज के सलाद के साथ सर्व करे|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)