समोसा (samosa recipe in hindi)

#family #lock समोसा भारत के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। शाम की चाय के साथ अगर समोसा मिल जाए तो उसका मजा दोगुना हो जाता है। समोसे की बाहरी परत कुरकुरी होती है और इसके अंदर आलू और मटर के मिश्रण की स्टफिंग करके डीप फ्राई किया जाता है। घर पर समोसे बनाना काफी आसान है तो इस बार घर पर समोसे बनाकर अपने परिवारवालों को सरप्राइज दें।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबालकर छिल लें और मैश कर लें। हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और हरे धनिये को काट लें।लोई के लिए दी गई सभी सामग्री को मिला लें, पानी को छोड़कर और अच्छे से रब करें। थोड़ा पानी छिड़कें और हार्ड आटा गूंथ लें।इसके बाद दस मिनट के लिए अलग रख दें। समोसे के आकार के अनुसार लोई को छोटे-छोटे भागों में बांट लें।
- 2
पैन में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा भुन लें।
इसके बाद उसमें लहसुन डालकर फ्राई करें। बची हुई सामग्री को मिलाकर पांच मिनट के लिए भुनें। यह मिश्ण आलूओं में मिला दें।
लोई के हर छोटे भाग को दो सेंटी गोल बेल लें और उसे काट कर आधा गोल बना लें।
अब आधी गोल बेली गई लोई के किनारों पर पानी लगाएं और हाथ में पकड़ लें। दोनों के किनरों को मिला लें और त्रिकोण आकार बना लें।
इसके बीच के स्पेस को मिश्रण से भरें और ऊपर के भाग को सील कर दें।
- 3
गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें और पुदीने या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
आप चाहे तो समोसे के मिश्रण में आलू और मटर के साथ पनीर भी डाल सकते हैं।
इसके अलावा समोसे पर हरी चटनी, इमली की चटनी, प्याज, सेव और दही डालकर एक चटपटी समोसा चाट भी बनाकर सबको खिला सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)