जलेबी (Jalebi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिकसिंग बाउल में मैदा,मिल्क पाउडर, दही और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें और जरूरत हो तो पानी डालकर मिक्स करें और चिकना गाढ़ा पेस्ट बना लें और दस पंद्रह मिनट साइड में रखें
- 2
तब तक चाशनी बनाने के लिए गैस पर एक पैन चढाये, अब चीनी और पानी डालकर चम्मच से चलाते हुए चाशनी पकायें
- 3
अब चाशनी में नींबू का रस और इलायची डालकर पकायें और तब तक पकायें जब तक चाशनी थोड़ा गाढ़ी एक तार चाशनी बन जाये
- 4
अब गैस बंद करके चाशनी थोड़ा ठंडा होने दें
- 5
अब जलेबी बनाने के लिए गैस पर कड़ाही चढ़ाकर तेल डालकर गरम करें
- 6
अब हमने जलेबी के लिए जो मैदा का पेस्ट तैयार किया, उसे जलेबी मेकर में भरें और ढक्कन बंद करके जलेबी मेकर को गरम तेल की कड़ाही के ऊपर करके घुमाते हुए जलेबी बनायें
- 7
और कुरकुरी गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें
- 8
अब जलेबी को तेल में से निकाल कर तैयार चाशनी में डालकर पांच मिनट छोड़ें
- 9
चाशनी से निकाल कर रसीली जलेबियाँ सरविंग प्लेट में निकालें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स