चॉकलेट केक (chocolate cake recipe in Hindi)

चॉकलेट केक (chocolate cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तो फ्रेंड्स हम चॉकलेट केक बनाना शुरू करेंगे।चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को छान ले।
- 2
अब उसके अंदर बेकिंग पाउडर और मिल्क पाउडर भी डाल दें और फिर से छान लें। एक चम्मच चॉकलेट पाउडर भी डालें और सारी चीजें सही से मिक्स कर ले।
- 3
अब दूसरे एक बाउल में घी और पिसी हुई शक्कर लेकर बीटर से बीट करें। अब उसके अंदर धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा करके हमने जो मैदा और सब चीजें मिलाकर बनाया था,वह डालें उसके अंदर थोड़ा-थोड़ा करके पानी भी डालें और पतला मिश्रण रेडी करें।
- 4
अब मिश्रण के अंदर खाने का सोडा डालें और सारा मिश्रण एकदम मिक्स करें। अब केकटीन लेकर उसको घी और मैदे से ग्रीस करें ।उसके बाद उसमें केक बनाने के लिए जो मिश्रण रेडी किया है वह डालें।
- 5
अब बड़ा वाला कुकर लेकर गैस पर रखें। 10 मिनट तक हाई फ्लेम पर रखें। उसके बाद उसमें थोड़ा नमक डाल दे और एक कटोरी या कोई भी स्टेन्ड रख दे।
- 6
अब केकटीन को स्टेन्ड के ऊपर रख दे, गैस की आच एकदम स्लो कर दे । कुकर की रिंग और सिटी निकाल दें और ढक्कन ढक दें। 40 मिनट तक ऐसे ही रखे।
- 7
अब 40 मिनट हो जाने के बाद टूथपिक से केक चेक कर ले।अब अपना केक रेडी हो गया है, अब गैस बंद कर ले और रूम टेंपरेचर पर केक को ठंडा होने दें।
- 8
अब केक ठंडा हो जाने तक हम एक बाउल लेंगे,उसमें व्हिप क्रीम और चॉकलेट पाउडर डाल के बीटर की मदद से क्रीम बनाएंगे। थोड़ा चॉकलेट सिरप भी डालें।
- 9
केक तो रेडी हो चुका है, अब उसे सजाएंगे। तो फ्रेंड्स केक को बीच में से काट लेंगे और उसके अंदर व्हिप क्रीम, चॉकलेट सिरप और चॉकलेट पाउडर डालकर जो हमने क्रीम बनाई है, उनसे बीच में और ऊपर कवर कर देंगे।
- 10
केक को पूरी तरह से क्रीम से कवर हो जाने के बाद डेरी मिल्क चॉकलेट से केक को ऊपर से सजाएंगे। तो फ्रेंड रेडी हमारी चॉकलेट केक चॉकलेट केक छोटे-बड़े सबको पसंद है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)