चॉकलेट पैन केक (Chocolate pan cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बॉउल में गेहूँ का आटा, बेंकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा डालकर छान लीजिए और उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर बैटर बना लीजिए और रेस्ट के लिए 15 मिनट के लिए कवर कर रख दीजिएं.अलग से कोको पाउडर भी निकाल लें.
- 2
कोको पाउडर में मिल्क पाउडर, चीनी पाउडर, वनीला एसेंस,बटर को व्हीस्कर की मदद से खूब अच्छी तरह मिलाएं.अब इसे पहले से तैयार आटे के बैटर में मिलाकर पुनः 4से 5 मिनट फेंटें.आवश्यकता पड़ने पर दूध और मिला सकते हैं. बैटर ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ज्यादा पतला. जैसे चिले के लिए होता है वैसा ही बैटर रखना हैं.
- 3
अब नॉन स्टिक तवा गर्म कर उसे बटर से ग्रीस करें और कलछी की मदद से बैटर को गोल फैलाएं.और 2 से 3 मिनट तक पकाएं जब एक साइड पक जाएं तो धीरे से पलट दें और दूसरी साइड भी कुक कर लें. इसी तरह सारी चॉकलेट पैन केक तैयार कर लें.
- 4
सभी तैयार पैन केक को एक के ऊपर एक रखें फिर आवश्यकतानुसार चॉकलेट सिरप लगाएं. चॉकलेट सिरप लगाना आपकी इच्छा पर हैं.अब क्रश किए हुए चॉकलेट को गार्निश करें और चॉकलेट रोल्स से सजाएं.
- 5
चॉकलेट पैन केक तैयार हैं,सर्व कर आनन्द लें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (43)