आटा गोलगप्पे (aata golgappe recipe in Hindi)

आटा गोलगप्पे (aata golgappe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करेंगे इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
- 2
आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे ४-५ मिनिट और मसाला कर चिकना कर लीजिए।
- 3
थोड़ा सा आटा लेकर एक बड़ी रोटी की तरह बेल लें उससे गोलगप्पे की तरह छोटे छोटे भाग काट लें।इसे कपड़े से ढककर रखें।इसके बाद इन्हें तलें।
- 4
कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छागर्म हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए।
- 5
गोल गप्पों के ठंडा हो जाने पर इन्हें उबले आलू, मटर भरकर और स्वादिष्ट खटे मीठे पानी के साथ या दही चटनी के साथ सर्व कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (10)