मूंग दाल की कचौड़ी (Moong dal ki kachori
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा निकाल ले इसमे तेल,1चमच्च बेसन,बेसन डालने से हमारी कचौड़ी खस्ते जैसी बनेगी,अब अजवाइन,नमक,अरारोट,डाल के अच्छे से मिलाइये,अब थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालिये,और गुनगुने पानी से गूथ लीजिये,5 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए,
- 2
अब हम मूंग दाल अच्छे पीस लेंगे, मूंग डाल को काम से कम 12 घण्टो के लिए भिगोना चाहिए।दाल पीसने के बाद एक कड़ाई लेंगे तेल डालेंगे,तेलगर्म होने के बाद जीरा,बारीक कटी हरी मिर्च,लहसुन तेल में डालेंगे,फिर इसे हल्के सुनहरे रंग होने के बाद इसमे दाल डाल के बराबर चलाते हुए अच्छे से भून लगे आखिरी में नमक,और हरी धनिया मिला के गैस बंद कर देंगे।
- 3
5 मिनट बाद 1चम्मचतेल डाल के गुथे हुए आटे को हाथ से मुलायम कर लीजिए,अब कड़ाई गैस पर चढ़ाइए आंच मीडियम कर दीजिए और तेल डालिये,और तेलगर्म होने दीजिए,अब आटे से लोई काटेंगे और लोई में दाल भर कर कचौड़ी बना लेंगे।
- 4
याद रहे आंच धीमी ही होनी चाहिए नही तो हमारी कचौड़ी अंदर से पकेगी नही । इसी तरह सारि कचौड़ी बना ले,।और आपने मैन चाहे सब्जी या चटनी के साथ खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (6)