बनाना ड्राई फ्रूट केक (Banana Dry fruits cake recipe in hindi)

Deepa Rani @cook_23335965
बनाना ड्राई फ्रूट केक (Banana Dry fruits cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक केले को पेस्ट बना लेंगे फिर उसमें 1/2 कप चीनी का पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लेंगे।
- 2
अब इसमें 1 छोटी चम्मच वनीला एसेंस, 1/3 कप घी डाल कर मिला लेंगे।
- 3
अब एक छन्नी मे 1 कप मैदा, 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/8 छोटी चम्मच नमक डाल छान लेंगे।
- 4
अब इसमें 1/2 कप दूध डाल कर घोल बना लें और उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल कर मिला लेंगे।
- 5
अब बेकिंग टिन मे तेल लगा कर उस के उपर बटर पेपर या मैदा छिड़क दें और मिश्रण को टिन मे डाल कर माइक्रोवेव में 180 डिग्री सेल्सियस पर 35 मिनट के लिए वेक कर लेंगे। 35 मिनट के बाद टीन को माइक्रोवेव से बाहर निकालकर उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे। उसके बाद केक को टीन से बाहर निकाल लें।
- 6
हमारा बनाना ड्राई फ्रूट केक बन कर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12788669

















कमैंट्स