आलू सूजी पकौड़ा (Aloo suji pakoda recipe in Hindi)

Mamta Malav @cookmahi
आलू सूजी पकौड़ा (Aloo suji pakoda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी को एक बड़ी कटोरी में निकाल लेंगे उसमें दही डाल कर फेंट लेंगे।
- 2
गाडा बेटर बना लेंगे। हरी मिर्च ओर अदरक का पेस्ट डालकर मिला देंगे।
- 3
सारे सूखे मसाले मिक्स कर देगें ओर हरा धनियां भी डाल देंगे। अब आलू को धो कर छिलका हटा लेंगे।
- 4
चाकू से हल्के मोटे चिप्स बना लेंगे। अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कर देगें बेटर में सोडा डाल कर मिला देंगें।
- 5
आलू चिप्स को बेटर में लपेट कर तेल में डाल देंगे। दोनो तरफ से हल्का तल लेंगे।
- 6
सभी आलू चिप्स को हल्का तल कर निकाल लेंगे। अब अच्छे गर्म तेल में पकौड़े को दुबारा तल लेंगे। दो बार तलने से पकौड़े अच्छे किस्पी बनते है। सभी पकोडो को टिश्यू पेपर पर निकाल लेंगे।
- 7
बहुत ही स्वादिष्ट आलू सूजी पकौड़ा बने हैं। गरमा गरम पकोडो को आम की हरी चटनी के साथ सर्व करेगें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12796051
























कमैंट्स (9)