सूजी का सैंडविच (Suji ka sandwich recipe in hindi)

Arti Gondhiya @articookpad28
सूजी का सैंडविच (Suji ka sandwich recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी को पानी मे भिगो के 1 घंटे के लिए ढक के रख दे।
- 2
अब प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, मिर्च, सबको बारीक काट ले। स्वीट कॉर्न ओर मटर को गरम पानी मे थोड़ी देर के लिए उबाल लें ताकि उसका कच्चापन चला जाए।चीज़ क्यूब को भी लम्बी स्लाइस में काट ले।
- 3
अब एक घंटे के बाद सूजी में सारी सब्जी मिक्स कर दीजिए।उसमे नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, ओर चिली फ्लेक्स डाल के अच्छे से मिक्स करले।
- 4
अब सैन्डविच टोस्टर को गरम करे।उसमे सूजी का बेटर डाले। और चीज़ स्लाइस भी रखे और ऊपर से वापस थोड़ा बेटर डाले ताकि चीज़ टोस्टर में चिपक न जाए। अब टोस्टर को बंद करके 4-5 मिनट तक पकने दे।फिर दूसरी ओर पलट के वापस सैन्डविच को पकाए।
- 5
प्लेट में निकाल के गरम सैन्डविच का मज़ा ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12889250













कमैंट्स (4)