लौकी मुठिया (Lauki muthiya recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी छीलकर कद्दूकस कर लें फिर एक थाली लें और उसमें आटा, बेसन, सूजी और लौकी डालें फिर उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक फिर उसमें सारे मसाले और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें और मुलायम डो तैयार कर लें।
- 2
फिर हाथों में तेल लगाएं और सारे मिश्रण की लम्बी और थोड़ी मोटी मुठिया तैयार करें फिर स्टीमर लें और उसमें 2-3 कप पानी डालकर गर्म करें और प्लेट में तेल लगाएं और सारी मुठिया थोड़े-थोड़े गैफ में रख दें और प्लेट को स्टीमर में रख दें और 20-25 मिनट के लिए स्टीम होने दें।
- 3
जब अच्छे से स्टीम हो जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें और हल्का सा ठंडा होने दें फिर उन्हें काट लें, फिर 2 प्याज़ और 3-4 हरी मिर्च का ट लें।
- 4
फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा और तिल डालकर हल्का सा भूनें फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर फ्राई करें फिर सारी कटी हुई मुठिया डाल दें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें फिर उन्हें प्लेट में निकाल लें और उसे हरा धनिया और चाट मसाला से गार्निश करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कैप्सिकम-चीज़ टोस्ट सैंडविच (Capsicum cheese toast sandwich recipe in Hindi)
- पालक कॉर्न सूप (Palak corn soup recipe in Hindi)
- होटल स्टाइल पनीर, कॉर्न की सब्जी (Hotel style paneer corn ki sabzi recipe in Hindi)
- वेज तवा पुलाव (Veg tawa pulav recipe in Hindi)
- लहसुन का पराठा (Lahsun ka paratha recipe in hindi)













कमैंट्स (5)