हैल्थी आटा केक (Healthy aata cake recipe in Hindi)

हैल्थी आटा केक (Healthy aata cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में बटर या तेल लेंगे फिर इसमे पीसी हुई शक़्कर,वनीला एसेंस मिला लेंगे।और दोनों को अच्छे से फेट लेंगे।
- 2
एक कड़ाई में नमक डालकर स्टैंड लगाकर कम आंच पर ढक्कन ढक कर गर्म करने रख देंगे।और जो एक कटोरी मिल्क जो लिया हैं उसमें सिरका या नीम्बू मिलाकर 5 मिनट के लिए रहने देंगे।
- 3
अब बटर और शक्कर मिक्स वाले बाउल पर एक छलनी रख देंगे ।उसमे आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा,नमक,कोको पाउडर इन सभी को छलनी से छान लेंगे।
- 4
मिल्क मिलाकर सारे सामग्री को मिक्स करके बैटर बना लेंगे।
- 5
अब इस बैटर को केक टीन में डाल देंगे।और 30-35 मिनट के लिए कड़ाई में ढककर रख लेंगे।
- 6
केक पका हैं या नही इसे चेक करने के लिए चाकू डालकर चेक करेगे।यदि केक चाकू से नही चिपकता हैं।तो केक पक चुका हैं।
- 7
इस केक में ऊपर से सजाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करेगे।उस गरम पानी पर एक और बर्तन रखेगे उसमे डार्कचॉकलेट के टुकड़े और एक चममच मिल्क डालकर मिक्स करेगे।थोड़ी देर बाद पेस्ट गाड़ा हो जाएगा।
- 8
इस गाडे पेस्ट को केक पर डाल देंगे।और डेरी मिल्क को केक पर कद्दूकस कर लेंगे।तैयार हैं हमारा हैल्थी केक।
- 9
यह केक टेस्ट में बहुत अच्छा लगता हैं।और बच्चो को बहुत अधिक पसंद आएगा।
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (10)