लौकी के गट्टे (lauki ke gatte recipe in hindi)

घर परिवार में कई बार लौकी की सब्जी या कोफ्ते खाने का मन नहीं करता है। इसलिए आज मैने कुछ अलग तरीके से नाश्ते में खाने के लिए लौकी के गट्टे बनाए हैं। इसे गरमा गरम चाय के साथ सर्व करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन, सूजी, पिसी चीनी, बेकिंग पाउडर, अमचूर पाउडर, हींग और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 2
लौकी को छील कर घिस लें और उसका पानी निचोड़ कर निकाल दें।
- 3
घिसी लौकी, अदरक का पेस्ट और 1 चम्मच सरसों का तेल बेसन में मिला लें और कड़ा गूँध लें।
- 4
इसके मोटे रोल बना लें और खौलते पानी में डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- 5
ठंडा होने पर रोल को गोल स्लाइस में काट लें।
- 6
पैन में गरम तेल में राई, करी पत्ता और तैयार स्लाइस डालकर 5 मिनट तक सेंकें।
- 7
दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन हो जाने के बाद इसको प्लेट में निकाल लें।
- 8
हमारे लौकी के गट्टे चाय के साथ सर्व होने के लिए तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)