लौकी के कोफ्ते (Lauki ke kofte recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को धो कर कसनी से कस कर उसका पूरा पानी निकाल देंगे।पानी को अलग बाउल में और कसी लौकी को अलग बाउल में रख देते हैं ।
- 2
कसी हुई लौकी में अब बेसन डाल कर कोफ्ते का मसाला तय्यार करेंगे इस में बेसन के साथ नमक,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर, पिसा गरम मसाला जीरा सब मसाले 1/2टी स्पून डाल दें। (नमक अपनी इछा से डाल दें)मिक्स करके कोफ्ते बना लेंगे ।कड़ाई गैस पर चड़ा कर तेल डाल कर गरम करके सब कोफ्तो को तल लेंगे। मीडियम आंच पर सुनहरे तल लेंगे ।
- 3
कोफ्ते तल जाने पर निकाल कर रख देते हैं और ग्रेवी की तयारी करेंगे ।दही में सब मसाले जो ऊपर लिखे हैं फोटो के अनुसार डाल दें और मिक्स करे।।कड़ाई मेंतले हुवे कोफ्तो का एक्स्ट्रा तेल निकाल कर गरम कर हींग जीरा डालकर दही वाला पेस्ट डाल दें और मसाला भूने अब जो लौकी वाला पानी था वो भी डाल दें ।जितनी ग्रेवी रखनी हो उस हिसाब से पानी डाल कर भूने ।जब मसाला ग्रेवी रेडी हो तो गैस बन्द कर एक सर्विंग डिश मे कोफ्ते डाल दें और फिर ऊपर से ग्रेवी डाल कर पोदीनो की पत्तियों से सजा दें ।
- 4
बहुत टेस्टि लौकी के कोफ्ते बने हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (5)