मुंग दाल कचौड़ी (moong dal kachodi reicpe in Hindi)

मुंग दाल कचौड़ी (moong dal kachodi reicpe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मुंग दाल धोकर 2 घंटा भिगोकर रखना। भिगोई हुई दाल में से पानी निकालकर सफेद कपडेपर फैलाकर 10 मि. रखना। अब दाल को बगेर पानी डाले दरदरा पीस लेना।
- 2
आटे में सूजी, नमक, बेकिंग सोडा, घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करना। अब उसमें पानी डालकर आटा गुंथ लेना।
- 3
कढाई मे 4 टि स्पून तेल गर्म करके उसमें राई, हलदी, हींग का तड़का लगाकर उसमें पीसी हुई धनिया मिर्च का पेस्ट डालकर सौते करना। अब उसमें बेसन आटा डालकर अच्छी तरह भून लेना। अब सभी मसाले, पीसी हुईमूंग दाल,कसूरी मेथी,चीनी, नमक, नींबू का रस डालकर खिलाखिला होने तक सौते करना अब यह भरावन ठंडा होने 10 मि. रखना।
- 4
अब आटे की छोटी छोटी लोयीया बनाकर उसे बेलकर उसमे 2 टि स्पून भरावन भरकर मोदक की तरह बंद करके उसे दबाकर चपटा करना या हलका बेल लेना।
- 5
कढाई मे तेल गर्म करके कचौड़ी धीमी आचपर सुनहरा होने तक तल लेना।
- 6
गरमा गर्म कचौडी इमली की चटनी के साथ परोस देना।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (31)