समोसा (samosa recipe in Hindi)

#ebook2020
#state1
#rain
समोसा के नाम से सभी के मुँह मे पानी आ जाते है,ओर बारिश के मौसम मे समोसा खाने का मज़ा तो सिर्फ खाने वाले ही जानते है,तो क्यु ना इस बारिश समोसा बनाया जाए !
समोसा (samosa recipe in Hindi)
#ebook2020
#state1
#rain
समोसा के नाम से सभी के मुँह मे पानी आ जाते है,ओर बारिश के मौसम मे समोसा खाने का मज़ा तो सिर्फ खाने वाले ही जानते है,तो क्यु ना इस बारिश समोसा बनाया जाए !
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू उबाल ले, अब मैदा मे अजवाइन, नमक ओर कलौंजी डाल कर मिलाए ओर मैदा से चौथाई कप तेल डाल कर मिला ले तब तक जब तक मुठी मे लड्डू ना बने !
- 2
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर मुलायम गुंधे ओर 10-15 मिनट ढक कर रखे इस बीच कढ़ाई गर्म करे ओर 2-3 चम्मच तेल डाल कर गर्म करे ओर मूंगफली भून कर निकाल ले अब जीरा ओर हींग डाले !
- 3
अब लहसुन,अदरक ओर मिर्च डाल कर 30 सेकंड भून ले ओर आलू डाले फिर आलू मे हल्दी ओर स्वादानुसार नमक डाल कर भुने अब जीरा पाउडर ओर गोलमारीच पाउडर डाल कर मिला ले !
- 4
आलू अच्छे से भून जाए तो अमचूर पाउडर डाल कर मिला ले ओर गैस बंद करे ओर मूंगफली मिला ले,अब मैदे को थोड़ा मिला कर बड़ी लोई काटे ओर पतली रोटी बेल ले,अब बीच से रोटी को बराबर मे काटे !
- 5
कटे तरफ हल्का पानी लगाए ओर घुमा के मोड़ते हुए चिपका दे ओर बीच मे मसाला भरे ओर ऊपर से मुँह पर पानी लगा के बंद करे फिर मध्यम गर्म तेल मे तले फ्लेम धीमी रखे !
- 6
सभी समोसे तल कर निकाल ले ओर इसे टोमेटो केचप या चिली सॉस या सरसो चटनी के साथ ओर साथ मे गरमागरम चाय के साथ सर्व करे,तैयार है टेस्टी समोसे !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (13)