राजमा की सब्जी (rajma sabji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को 3 या 4 घंटे भिगोकर रख दें
- 2
दो-तीन गिलास पानी डालकर कुकर में 5-7 सीटियां दिलवाए
- 3
एक फ्राई पेन में पहले देसी घी डालें उसके बाद जीरा डालें उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और उसको थोड़ा सा ब्राउन होने तक भून लें फिर उसके बाद प्याज़ डालें और उसको हल्का ब्राउन होने तक भूने
- 4
प्याज भूनने के बाद उसमें सूखे मसाले यानी कि हल्दी पाउडर गरम मसाला पाउडर देगी मिर्च नमक हरी मिर्च काली मिर्च डालें और इनको 5 मिनट अच्छे से पकाएं
- 5
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और फ्राई पैन को ढक कर रख दे ताकि मसाला अच्छे से पक जाए
- 6
अब मसाले को राजमा में मिक्स करें और अगर पानी की जरूरत हो तो उसमें आधा गिलास पानी डालें और 10 मिनट के लिए लो फ्लेम पर रख दे ताकि मसाला अच्छे से मिक्स हो जाए
- 7
अब एक और फ्राई पैन ले उसमें थोड़ा सा देसी घी डालें और उसमें तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च को फ्राई करें और उसके बाद इन सबको राजमा में डाल दे
- 8
अब राजमा को एक बाउल में निकाल ले और सजावट के लिए उसमें हरा धनिया डालें और गरमा गरम राजमा को चावल के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (6)