मथुरा का पेड़ा (Mathura Ke Pede Recipe In Hindi)

#auguststar #kt अवसर हो कन्हैया के जन्मदिन का तो क्यू न हम उनका मनपसंद मिठाई बनाये। वैसे तो हमारे कान्हा मक्खन के प्रेमी है लेकिन आज मैं आपके लिए कान्हा का एक और मनपसंद मिठाई लेकर आई हूं जिसका नाम है मथुरा का पेड़ा। वैसे तो कान्हा के नगरी की ये मशहूर मिठाई को हर कोइ जनता है। इसका स्वाद सभी मिठाइयो से अलग और एकदम अनोखा होता है उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगी।

कुकिंग निर्देश
- 1
नॉन स्टिक पैन में १ कप मिल्क पाउडर डालकर धीमे आंच पर १ छोटा चम्मच घी डालकर भूनेंगे
- 2
थोड़ी देर भुनने के बाद फिर से १ चम्मच घी डालेंगे और लगातार मिलाते हुए धीमी आंच पर भूनेंगें। आप देखेंगे कि इसका रंग थोड़ा बदल गया है।
- 3
कुछ देर इसी तरह भुनने के बाद फिर से आपको १ चम्मच घी डालना है और घी को मिलाते हुए मिल्क पाउडर को भूनना है ये प्रक्रिया आपको करीब कुल मिलाकर ४ बार करनी है।
- 4
जब मिल्क पाउडर का रंग बदलकर हल्का भूरा हो जाये तब मिल्क पाउडर को कोसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रख दे। अब उसी बर्तन में १/२ कप खोया डालकर धीमी आंच पर भुने।
- 5
जब खोया अपना रंग बदल कर भूरा हो जाये तब गैस बंद कर दे एयर खोया के हल्का ठंडा हो जाने पर इसको हथेली की सहायता से अच्छी तरह से मसाला कर एकसार करे अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाये।
- 6
और मिश्रण के पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी का बुरा या पिसी शक्कर डालकर अच्छे से मिलाये।
- 7
१/२ छोटा चम्मच पिसा इलायची डाले बिल्कुल हल्का सा जायफल को कद्दूकस करके डाले और एकदम अच्छी तरह से मिला ले।
- 8
अब इसके छोटे छोटे पेड़े बनाये और शक्कर के बुरे में रोल कर ले। सभी पेड़े को बनाकर शक्कर के बुरे में लपेट लें कान्हा जी का भोग तैयार है। हरे कृष्णा हरे हरे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)