भोगर खिचुड़ी

यह खिचड़ी बंगाल में भगवान के लिए चढ़ाया जाता हैं, इसलिए इसे भोगर खिचुड़ी कहते हैं. यह बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट है.
#ebook2020
#state4
Post2
भोगर खिचुड़ी
यह खिचड़ी बंगाल में भगवान के लिए चढ़ाया जाता हैं, इसलिए इसे भोगर खिचुड़ी कहते हैं. यह बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट है.
#ebook2020
#state4
Post2
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को अच्छे से धो कर 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. कढ़ाई में मूंग दाल लेकर मध्यम आंच पर इसे थोड़ा ब्राउन होने तक भूने. इसे ठंडा होने रखें.
- 2
एक कढ़ाई में तेल या घी ले और इसे मध्य आंच गैस पर रखें. जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा और सारे खड़े मसाले डाले. थोड़ा भुन्ने के बाद इसमें अदरक का पेस्ट डालें और मिक्स करें. अब सारी सब्जियां डालें.
- 3
सब्जियों को मिक्स करते हुए 2 मिनट तक पकाएं. अब इसमें पानी निकाला हुआ चावल डालकर मिक्स करें. सारे मसाले जैसे हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. अब इसमें फ्राइड मूंग दाल डालें और मिक्स करें.
- 4
इसमें अब 5 कप पानी और नमक डालकर मिक्स करें. ढक्कन रखकर 10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं.
- 5
10 मिनट के बाद इसमें गरम मसाला डालकर मिक्स करें और आवश्यक पड़े तो पानी डालकर इसे फिर से 10 मिनट तक पकाएं. अब गैस बंद करें और ऊपर से थोड़ा घी डालकर सर्व करें. आपका भोगर खिचुड़ी तैयार है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)