डोनट्स (Donuts recipe in hindi)
डोनट्स (Donuts recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल ले उसमे सारे ड्राई इंग्रेडिएंट्स छनी से छान के मिक्स कर लें और 2चम्मच पिघला हुअा मक्खन डालकर आटे को अच्छी तरह से मसाला लें।अब दही की सहायता से सॉफ्ट आटा लगा ले।पर ध्यान रहे आटे को ज्यादा मसलना नही हैं। घी लगाकर 1/2घंटे के लिए ढककर रख दे।
- 2
गूथे आटे को गोल लोई का आकार दीजिए, थोड़ा सूखा मैदा छिड़क कर बेलन की सहायता से 1/2 _ 3/4 सेंमी. मोटा बेल लीजिए। बेली हुई शीट से गिलास की सहायता से गोल गोल डोनट्स काटिए अौर कटे हुऐ डोनट्स के बीच में किसी बॉटल के ढक्कन से कटकर गोल छेद कर लीजिए।कटे गोल डोनट्स उठाकर ट्रे मेे रख दीजिए, डोनट्स निकालने के बाद जो आटा बचा हुअा है उसे फिर से गोल लोई बनाकर, बेल कर इसी तरह काटकर डोनट्स तैयार कर लीजिए।
- 3
तलने के लिए कढ़ाई मेे तेल गरम कीजिए, मीडियम गरम तेल मेे 3_4 डोनट्स डाल दीजिए। अौर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए,अौर नैपकिन बिछे ट्रे मेे रख दीजिए
- 4
अब डोनट्स को मेल्ट ब्राउन चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट मेे एक साइड से डिप करके निकाल कर प्लेट मेे रख दीजिए।अौर ऊपर से बादाम, पर्ल्स या अपनी मर्जी से डेकोरेट करे।अौर सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (5)