केला भाजी विद स्टफ्ड पाव (Banana Bhaji With Stuffed Pav Recipe In Hindi)

केला भाजी विद स्टफ्ड पाव (Banana Bhaji With Stuffed Pav Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कुकर में 2-2.5 गिलास पानी डाले फिर उसमे कच्चे केले और मटर को डाल कर 3 सिटी लेले, फिर उसके बाद पत्ता गोभी को कुकर में डाल कर 1 सिटी लेले।।
- 2
अब सब सब्जियों को कुकर से बाहर निकाल ले और केले को अच्छे से अलग प्लेट में मैश करे और 2 केले का मसाला अलग कर ले।। और उस मसाले मैं सब मसाले मिला कर स्टफिंग के लिए छोड़ दे।।
- 3
अब पत्ता गोभी मटर सबको मैश करके मैश किए हुए केले में मिक्स कर ले।।
- 4
अब टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को कट करके मिक्सर में पीस ले।।
- 5
अब एक कड़ाई मै घी और तेल को डाल कर गर्म करे। तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, राई और कसूरी मेथी डाले और थोड़ा सा सैखे।। अब उसमें टमाटर की ग्रेवी डाले और उसमे पानी डाले।।
- 6
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर, हींग पाउडर और नमक डालें।। और तेल के ऊपर आने तक पकने दें।।
- 7
अब इसमें मैश किया हुआ केला पत्ता गोभी मटर सब डाले और अच्छे से मिक्स करें।।
- 8
अब भाजी को अच्छे से फूल आंच पर तेल ऊपर आने तक पकने दें।।
- 9
अब पाव को बीच में से कट कर ले और उसमे केले का मसाला लगाए।। और फिर सैंडविच की तरह दोनों कट पीसेस को बंद कर दे।। और अब तवे को गरम करके उसमें घी लगाए और पाव को सैखे।।
- 10
अब पाव को पलट दे और वापस तवे पर घी घुमाए।। और पाव को हल्का सा दबा कर सैखे।।
- 11
तो तैयार है गर्म गर्म पाव भाजी।। अब इसे खट्टी मीठी चटनी के साथ परोसे।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (6)