सहजन की पत्ती का पराठा (sahjan ki patti ki paratha recipe in Hindi)

सहजन को ड्रमस्टिक या मुनगा भी बोला जाता। इसका उपयोग कई तरह की दवा बनाने मे भी किया जाता। इसको हमारे दादा परदादा सुपर फ़ूड भी बोलते, इसको खाने से हमें कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। अभी कुछ दिन पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने भी सहजन के बहुत से फायदे बताये थे। श्री मोदी जी भी हफ्ते मे दो बार सहजन के परांठे खाते।मोदी जी से प्रेरित होकर आज मैंने भी सहजन की पत्ती का पराठा बनाया। सच मे ये पराठा बहुत ही स्वादिस्ट बना। मैंने इसमें अजवाइन , जीरा, अदरक, हरीमिर्च, आटा, और बेसन का उपयोग किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सहजन के पौष्टिकपरांठा बनाने के लिए सहजन की पत्ती को साफ करके पानी से दो तीन बार धो लेंगे.
- 2
सहजन की पत्ती को बारीक़ काट लेंगे और अदरक और हरी मिर्च को काटकर सहजन की पत्ती को मिक्सी जार मे डालकर पेस्ट बना लेंगे.
- 3
अब आटा को छान लेंगे उसमें बेसन, नमक, लालमिर्च, हल्दी, गरममसाला, अजवाइन, जीरा को डालकर सहजन का पेस्ट डालकर आटा गूथ लेंगे.
- 4
इस ग्रीन गुथे हुए आटे से लोई लेकर पराठा बेल लेंगे. जैसे हम लौंग मेथी या पालक का पराठा बेलते वैसे ही.गैस मे तवा को गरम होने रखेंगे और इस बेले हुए पराठा को तवा मे डालकर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लेंगे.
- 5
स्वादिस्ट और सेहत से भरपूर सहजन के परांठेसिक कर तैयार है. इनको मैंने अदरक लहसुन, टमाटर की चटनी के साथ सर्व किया है.।
- 6
नोट.... आप लौंग सहजन की पत्ती को काटकर सीधे आटा मे डालकर भी आटा गूथ सकते। मैंने पत्ती को पेस्ट बनाकर उपयोग किया है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)