मूंग दाल के वेजी पकोड़े (Moong Dal Veg Pakode Recipe In Hindi)

Jaya Dwivedi @cook_23233504
मूंग दाल के वेजी पकोड़े (Moong Dal Veg Pakode Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल के पकौड़ेबनाने के लिए मूंग दाल को 6घंटे के लिए पानी मे भिगो दे। अब भिगोई हुईं दाल को धुलकर उसके छिलके हटा दे। दाल को तब तक धुले ज़ब तक सब छिलके हट ना जाये। अब दाल को मिक्सी मे डालकर दरदरा बिना पानी के पीस ले।
- 2
धनिया को काट ले, मिर्च, पालक, प्याज़, शिमला मिर्च को बारीक़ काट ले.
- 3
अब ये सब कटी हुईं सब्जियों को दाल के पेस्ट मे मिला लेंगे। अब नमक, अदरक हरी मिर्च सभी को मिलाकर पकौड़ेका बैटर तैयार कर लेंगे।
- 4
अब कढ़ाई मे तेल डालकर गरम होने को रखेंगे। तेल गरम होने पर पकौड़ेकढ़ाई मे डाल देंगे। और इनको गोल्डन होने तक तल लेंगे।
- 5
हमारे वेजी पकौड़ेतैयार हो गए। इनको गरमागरम, चटनी, और सॉस के साथ सर्व करेंगे। ये बहुत ही स्वादिस्ट पकौड़ेहोते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13747554















कमैंट्स (20)