पनीर लबाबदार (Paneer lababdar recipe in hindi)
#KM
शाही सब्ज़ियों का नाम लिया जाए तो पनीर की सब्ज़ी का खयाल सबसे पहले आता है।पनीर की यह रेसिपी स्वाद में जितनी मजेदार है उतनी ही बनाने में भी दिलचस्प है l
पनीर लबाबदार (Paneer lababdar recipe in hindi)
#KM
शाही सब्ज़ियों का नाम लिया जाए तो पनीर की सब्ज़ी का खयाल सबसे पहले आता है।पनीर की यह रेसिपी स्वाद में जितनी मजेदार है उतनी ही बनाने में भी दिलचस्प है l
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काजू को पानी में भिगो दे। अब शिमला मिर्च और दो प्याज़ को गोल आकार में काट लें।
- 2
शेष दो प्याज़ को बारीक चौप कर लें।लहसुन की 4/5 कलियों को बारीक काट लें।
- 3
कड़ाही में 1बड़ा चममच तेल डाल कर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई प्याज़ और शिमला मिर्च हल्की फ्राई करें।इन्हे प्लेट में निकाल लें।
- 4
टमाटर,काजू और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें। बची हुई लहसुन को दरदरा कूट लें।
- 5
अब तेल डाल कर साबुत लाल मिर्च डाल दे और चोप की हुई प्याज़ को भून लें ।फिर इसमें कुटी हुई लहसुन और सभी सूखे मसाले डाल कर थोड़ा सा पानी डाल कर भूनें।
- 6
काजू टमाटर पेस्ट डाल कर लगातार मध्यम आंच पर मसाला भूनें।
- 7
मसाला जब तेल छोड़ दे तब फ्राई किए हुए प्याज़ और शिमला मिर्च डालें,इसके साथ ही दूध डाल दें।इन्हे मिक्स कर लें। अब कसूरी मेथी डालें।
- 8
इसके बाद पनीर को मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट कर ग्रेवी में मिलाएं।
- 9
यदि आप चाहें तो सब्ज़ी में कोयले का स्मोक दे दें। लीजिए तैयार है पनीर की लाजवाब सब्ज़ी,इसे गर्म चपाती या नान के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (14)