मटर पनीर की सब्जी (matar paneer ki sabzi recipe in Hindi)

मटर पनीर की सब्जी (matar paneer ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे पीस कर लें और उबाल लें।फिल प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक को पीस लें।
- 2
अब गैस पर कड़ाही रख कर तेल डालकर कर गर्म कर लें फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, बड़ीइलायची, खड़ी लाल मिर्च, दालचीनी का टुकड़ा,हींग डालकर २सेकेण्ड के लिए भूनें फिर पिसा हुआ अदरक लहसुन प्याज़ का पेस्ट डाल कर २ मिनट तक भूनें फिर हल्दी,लाल मिर्च, धनिया, गर्म मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च,नमक स्वादानुसार थोड़ा सा पानी डालकर मसाला तब तक भूनें जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे।
- 3
अब मसाले में मटर, पनीर डाल दें और गर्म पानी डाल दें जितना आप ग्रेवी चाहते हो अब इसमें इसमें पनीर चिल्ली मसाला डालकर कर अच्छे से मिलाएं ।(आप चाहें तो बिना पनीर चिल्ली मसाला डालकर कर भी बना सकते हो मैंने इसमें इसलिए डाला क्योंकि मुझे इस का टेस्ट अच्छा लगता है।) अब इसे १० मिनट तक ढक कर मिडियम आंच पे पकाएं आप चाहें तो कुकर में डालकर कर २ सीटी लगा सकते हैं।
- 4
लो तैयार है हमारा मटर पनीर की सब्जी आप इसे रोटी, पूरी, चावल के साथ खाइए और सबको खिलाइए
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (2)