बेसन के अलटे पलटे (Besan ke alte palte recipe in hindi)

#GA4 #week12 #Besan हेलो दोस्तों आज मैं लेकर आई हूं आपके लिए बेसन की एक बहुत ही अलग और लाजवाब रेसिपी जिसका नाम भी बिल्कुल अलग है और खाने में भी इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है और बेसन की सब्जी तो आपने बहुत तरह की खाई होगी तो आज यह रेसिपी ट्राई करके देखिए आप इसे बार-बार बना कर खाना चाहेंगे तो आइए देखते हैं इसे कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए हमें क्या-क्या चाहिए
बेसन के अलटे पलटे (Besan ke alte palte recipe in hindi)
#GA4 #week12 #Besan हेलो दोस्तों आज मैं लेकर आई हूं आपके लिए बेसन की एक बहुत ही अलग और लाजवाब रेसिपी जिसका नाम भी बिल्कुल अलग है और खाने में भी इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है और बेसन की सब्जी तो आपने बहुत तरह की खाई होगी तो आज यह रेसिपी ट्राई करके देखिए आप इसे बार-बार बना कर खाना चाहेंगे तो आइए देखते हैं इसे कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए हमें क्या-क्या चाहिए
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन के अलटे पलटे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में बेसन डालें फिर उसमें हल्दी, गोल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, हरा मिर्च, प्याज डाल दे
- 2
फिर उसमें आधा गिलास पानी डालकर एक घोल बना ले बस ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए मीडियम घोल रखें
- 3
फिर उसे एक चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिला दे जिससे बेसन में एक भी गुठली ना रहे फिर से एक प्लेट से ढक के 15 मिनट के लिए रख देंगे राखी भेजना अच्छी तरफ फूल जाए
- 4
फिर एक तवा गर्म करेंगे और उसके ऊपर हल्का सा तेल लगा देंगे और उस तैयार बेसन के घोल को 1 बड़े चम्मच से एक चम्मच डालकर चीले के रूप में तैयार कर लेंगे और दोनों और पलट कर तेल लगाते हुए चीले की तरह शेक लेंगे वह भी धीमी आंच पर ताकि बेसन अच्छे से पक जाए
- 5
फिर चीले को मोड़ देंगे और जब बेसन एक तरफ हल्का गीला रहे तभी आप चीले को एक चम्मच की सहायता से मोड़ दें ताकि चीला हल्का गीला होने के कारण आपस में अच्छे से चिपक जाए और अच्छे से मुड़ा रहे जिसे जब हम ग्रेवी में डालें तो वह खुले नहीं
- 6
फिर चीले को ठंडा करके उससे चाकू से मीडियम साइज के बीच में काट लेंगे फिर एक कढ़ाई गर्म करेंगे और उसमें तेल डालेंगे तेल गर्म होते हैं उसमें साबुत जीरा डाल देंगे जब जीरा अच्छे से चटक जाए तो उसमें प्याज़ की प्यूरी डाल कर थोड़ी देर भूनें फिर प्याज़ भूनते ही उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें और कुछ देर तक चलाएं फिर उसमें टमाटर की प्यूरी डाल दे टमाटर की प्यूरी डालते ही उसमें थोड़ा सा नमक डाल दें और नमक का ध्यान रखें क्योंकि चीले में भी नमक है इसलिए नमक की मात्रा देखकर डाले
- 7
फिर उसमें सभी मसाले जैसे धनिया पाउडर, हल्दी, सब्जी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, गोलकी पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भूने फिर मसाला पकते ही उसमें पानी डाल दे आपको जितनी ग्रेवी रखनी है उसी हिसाब से पानी डाले और पानी में उबाल आते ही उसमें चीले के कटे हुए पीस को ग्रेवी में डाल दे और 5 मिनट उबलने दें उसके बाद ऊपर से हल्का सा गर्म मसाला डालें और खूब सारे धनिया पत्ती डालकर उसे ढक दे
- 8
बस तैयार है हमारे बेसन के अलटे पलटे जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं और आप इसे रोटी चावल किसी भी चीज़ के साथ खा सकते हैं तो इसे बनाए और अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इंजॉय करें थैंक यू
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (10)