रागी बादाम माल्ट (ragi badam malt recipe in Hindi)

#Navratri2020 नवरात्रि स्पेशल उपवास ड्रिंक(हेल्दी ड्रिंक)
आज मैंने नवरात्रि के मौके पर रागी बादाम को मिलाकर हेल्दी ड्रिंक बनाया है । ये बहुत ही स्वादिष्ट, कम कैलरी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है ।
मैं पहले आपको रागी के बारे में थोड़ा बताना चाहूँगी। रागी को फिंगर मिलट के नाम से भी जाना जाता है । रागी के बीजों को पीसकर उससे बने आटे को रागी आटा कहा जाता है ।
साउथ इंडिया में रागी का इस्तेमाल बहुत सी रेसिपी बनाने में इस्तेमाल किया जाता। उनमे से एक रेसिपी रागी बादाम माल्ट आपके साथ शेयर कर रही हूँ।
माल्ट का अर्थ है ड्रिंक/ पेय पदार्थ। रागी ड्रिंक विशेष रूप से बच्चों को अधिक दिया जाता है । यह ड्रिंक बच्चों के शारीरिक विकास में बहुत ही लाभदायक होता है ।
आज इस रेसिपी में मैं रागी के साथ, बादाम पाउडर मिक्स करके ड्रिंक बनाऊँगी। इसमें आप चाहे तो मूंग दाल, ओटस, दूसरे सूखे मेवे डालकर बनाकर ले सकते है ।रागी ड्रिंक बनाते समय एक बात का खास ध्यान रखिए कि रागी पाउडर को गरम दूध या पानी में बिल्कुल नहीं डालना नहीं तो गांठें हो जाती है औऱ नहीं घुलती। इसीलिए हमेशा ठंडे दूध में घोलकर फिर उबालकर पकाए। बादाम पाउडर को एक बार आप भूनकर पीसकर एयर टाइट जार में रखकर लंबे समय तक इसे रागी आटे में मिलाकर ड्रिंक बना सकते हैं ।
अगर आपको रागी आटा नहीं मिल रहा तो आप रागी सीड लेकर घर पर पीसकर आटा बना सकते है ।
रागी ड्रिंक को अगर आप रोज़ नवरात्रि में एक टाइम लेंगे तो आपको बहुत एनर्जी मिलेगी। तो इसे जरूर बनाएगा और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। एक बार बनाकर आप इसे बार बार बनाकर पीना चाहेंगे।
आइए इस हेल्दी ड्रिंक को बनाना शुरू करते है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पेन गरम कीजिए उसमें 50 ग्राम बादाम डालिए और 3 से 4 मिनट कम आँच पर लगातार चलाते हुए भुने ।
- 2
अब बादाम को प्लेट में डालकर रूम तापमान में ठंडा होने के लिए रख दीजिए ।
- 3
उसी पेन में कम आंच पर 4 से 5 हरी इलायची डालकर उसको 2 से 3 मिनिट चलाते हुए भुने और बादाम वाली प्लेट में डाल डालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- 4
इसके बाद फिर से उसी पेन में 4 बड़े चम्मच रागी आटा/पाउडर को डालिए और कम आंच पर 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भुने । ध्यान रहे रागी बिल्कुल भी नहीं जलने चाहिए और ना ही ज्यादा भूनने चाहिए, क्यूंकि इससे रागी का स्वाद कडवा हो जाएगा । आंच को कम ही रखिए।
- 5
अब रागी पाउडर को भी भूनने के बाद उसे एक कटोरे में रूम तापमान में ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- 6
जब तक रागी आटा पाउडर ठंडा होता है तब तक हम बादाम और इलायची को एक साथ मिक्सी में पीस लेंगे। मिक्सर जार में बादाम और इलायची को हल्का मोटा पीस लीजिए । बादाम का पाउडर ना ज्यादा मोटा ना ज्यादा महीन होना चाहिए। आप दिए गए चित्र के अनुसार इसे पीस लीजिए ।
- 7
अब उबला हुआ और सामन्य तापमान में ठंडा किया हुआ 2 कप मिल्क को एक बड़े गिलास में डालिए । अब इसमें एक बड़ा चम्मच भुना हुआ रागी पाउडर, 2 चम्मच बादाम पाउडर और 1 चम्मच चीनी डालिए। ✔बाकी बचे हुए बादाम पाउडर को आप एयर टाइट जार में स्टोर करके रख दीजिए और जब भी आपको ये ड्रिंक पीना हो आप इस पाउडर का इस्तेमाल कीजिए या किसी शेक में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 8
अब सभी मिश्रण को चम्मच या फोर्क की सहायता से लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिए जब तक गांठें ख़तम ना हो जाए। सभी सामाग्री दूध में अच्छे से घुल जानी चाहिए।
- 9
अब फिर से वही पेन लीजिए दूध के मिश्रण को पेन में डालिए । अब गैस ऑन करके पहले दूध मेँ एक उबाल दीजिए और साथ साथ लगातार चलाते रहिए नहीं तो गांठें बन सकती है । एक उबाल आने के बाद आंच काम कीजिए और 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए पकाए। इसके बाद गैस बंद कर दीजिए।
- 10
स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर रागी बादाम माल्ट (हेल्दी ड्रिंक) बिल्कुल तैयार है। इसे गिलास में डालकर कटे हुए बादाम से सजाकर सर्व कीजिए । आप चाहे तो इसे कॉफी मग में डालकर गरम सर्व कर सकते है या हल्का गुनगुना हो जाने पर भी सर्व कर सकते है । दोनों तरह से इसे पिया जा सकता है । धन्यवाद 🙏
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)