कच्चे केले का कोफ़्ता (Raw Banana Kofta recipe in Hindi)

कच्चे केले का कोफ़्ता (Raw Banana Kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 6 केले को कुकर मे 2 सिटी आने तक पका लेंगे।
- 2
अब केले को छील कर चूर लेंगे और उसमें दो बड़ी चम्मच बेसन, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच सोडा, एक चम्मच तेल और सवादनुसार नमक डाल कर सबको अच्छे से मिला कर गोला बना लेंगे।
- 3
अब एक कड़ाही मे तेल डालेंगे और भूरा होने तक तल लेंगे।
- 4
अब एक कड़ाही मे दो बड़ी चम्मच तेल लेंगे और जब तेल गरम हो जाए तब उसमें 1/2 चम्मच जीरा, 1-2 तेज पत्ता, 1/4 चम्मचहींग और चॉप किये हुए प्याज़ को डाल कर ट्रांस्पैरेंट होने तक भुन् लेंगे।
- 5
जब प्याज़ भुन् जाए तब उसमें पिसे हुए टमाटर, एक चम्मच अदरक लहसुन का पस्टे, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,1/2 देगी मिर्ची पाउडर, 1/2 चम्मच किचन् किंग मसाला (ऑपशनल) और अदानुसार नमक डाल कर ढक कर तेल छोरने तक भुन् लेंगे और फिर पानी डाल कर पाक लेंगे ।
- 6
जब ग्रेवि तैयार हो जाए तब उसमें केले के कोफ्ते को डाल कर 2-4 मिनिट पका लेंगे।
- 7
हमारा कच्चे केले का कोफ्ता बन कर तैयार है इसे धनिया पत्ता से गर्निश करे और सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (4)