मलाई कोफ़्ता (malai kofta recipe in Hindi)

मलाई कोफ़्ता (malai kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू को मैश करके उसमे कॉर्नफ्लोर, काली मिर्च,गरम मसाला, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले!
- 2
अब इस मिश्रण के गोल गोल कोफ्ते बना ले !
- 3
अब कढ़ाही मे तेल गर्म करके कोफ्ते को सुनहरा होने तक तेल मे तल कर प्लेट मे निकाल ले!
- 4
अब एक कढ़ाही मे 2 चम्मच तेल गरम करके उसमे कटी हुई हरी मिर्च, टमाटर अदरक, प्याज, लहसुन, काजू, बादाम, मखाना और सारे मसाले,1/2 कटोरी पानी डालकर तेल छूटने तक पकाए!
- 5
अब इस मसाले को ठंडा करके मिक्सर मे पीस ले!
- 6
अब फिर से एक कढ़ाही मे 2 चम्मच तेल डालकर कश्मीरी लाल मिर्च, कसूरी मेथी डाले और पीसा हुआ पेस्ट डालकर तेल छुटने तक पकाए और थोड़ा पानी डालकर उबलने दे!
- 7
अब इसमे मलाई, नमक और गरम मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करे और अब गैस बंद कर दे!
- 8
अब एक प्लेट मे कोफ्ते को रख कर उसमे ऊपर से ग्रेवी डाले और हरे धनिये से गार्निश करके गरमा गरम नान या रोटी के साथ परोसे!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स