सत्तु और मूंग दाल की कचौडी़(Sattu aur moong dal ki kachori recipe in Hindi)

#Winter1 आज हमने सत्तु और मूंग दाल की कचौड़ी बनायी है जो कि देखने में सुन्दर और खाने में बहुत ही टेस्टी है बनी हुई है, एक बार जरूर बनाये|
सत्तु और मूंग दाल की कचौडी़(Sattu aur moong dal ki kachori recipe in Hindi)
#Winter1 आज हमने सत्तु और मूंग दाल की कचौड़ी बनायी है जो कि देखने में सुन्दर और खाने में बहुत ही टेस्टी है बनी हुई है, एक बार जरूर बनाये|
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग दाल को 2 घन्टे के लिए पानी में भिगोकर रखे, फिर एक छलनी में निकाल लें ।
- 2
फिर एक कढ़ाई या पैन में थोड़ा तेल डालकर गरम करे और उसमें जीरा, हींग काली मिर्च और नमक और दाल डालकर अच्छी तरह से भूने और उसी में सत्तु डाल कर अच्छी तरह से मिलाये और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- 3
फिर कचौड़ी का आटा तैयार कर ले, एक बाउल में आटा डालकर उसमे मोयन, अजवाइन नमक डालकर अच्छे से मिलाए और पानी की सहायता से नरम डो तैयार कर ले और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर डो को 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे ।
- 4
फिर एक चकरे पर थोड़ा सा आटा लगाकर डो को लंबा फैलाये और उसमें से छोटी छोटी गोलियां बनाये।
- 5
फिर एक एक लोई को पूड़ी की तरह बेलकर चौकोर आकार में काट लें, फिर उसको चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दे, चित्र के अनुसार, फिर उसे पलट दे, फिर बीचोंबीच में सत्तु और मूंग दाल का मिश्रण को रखे और अच्छी तरह से चिपकाए इसी तरह से सभी कचौड़ी को बनाए, फिर उसमे काली मिर्च भी लगा दे।
- 6
फिर एक कढ़ाई में तेल को गरम कर ले और उसमें बनीं हुई कचौड़ी को सुनहरा होने तक शेक ले, मध्यम आँच पर, फिर एक प्लेट में निकाल लें और सभी को गरमा-गरम सर्व करे|
- 7
ये कचौड़ी बहुत ही स्वादिष्ट हैं एक बार जरूर बनाये ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हरे मटर की खस्ता कचौड़ी (Hare matar ki khasta kachori recipe in Hindi)
- चीज़ बिस्कुट (Cheese Biscuit recipe in Hindi)
- मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
- आंवले और धनिया पत्ते की चटनी (amla aur dhaniya patte ki chutney recipe in Hindi)
- उड़द दाल की कचोड़ी(Udad daal ki kachori recipe in Hindi)
























कमैंट्स (3)