शकरकंदी हलवा (sweet potato halwa recipe in Hindi)

#GA4 #week11 #sweetpotatohalwa हेलो दोस्तों आज मैं आपके लिए एक नई रेसिपी लेकर आई हूं जो है शकरकंद का हलवा जिसे बहुत से लौंग शकरकंदी भी बोलते हैं खाने में जितनी ज्यादा पौष्टिक है उतनी ही ज्यादा स्वादिष्ट भी हम इसे ज्यादातर व्रत त्यौहार में इस्तेमाल करते हैं पर हमें इसे लगभग हमेशा ही बना कर खाना चाहिए क्योंकि शकरकंद मे प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है और यह सेहत के लिए काफी अच्छा है शकरकंद का हलवा खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है और बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है वह भी बिल्कुल कम सामग्री में तो आइए देखते हैं शकरकंद का हलवा झटपट और लजीज कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए हमें क्या-क्या चाहिए|

कुकिंग निर्देश
- 1
शकरकंद का हलवा बनाने के लिए शकरकंद को धोकर कुकर में दो से तीन सिटी लगा दे जिससे शकरकंद अच्छे से उबल जाएंगे|
- 2
शकरकंद का छिलका निकाल ले जब शकरकंद ठंडा हो जाए तब और उसके छोटे-छोटे टुकड़े या हाथ की सहायता से उसे मैस कर दे|
- 3
फिर एक कढ़ाई में दो बडे़ चम्मच देसी घी डालें और शकरकंद को धीमी आंच पर 5 मिनट तक भुने फिर उसमेंइलायची छील कर उसे कूटकर या इलायची का पाउडर भी डाल सकते हैं फिर उसमें चीनी आप अपने हिसाब से चीनी की मात्रा डाल सकते हैं क्योंकि शकरकंद पहले से भी हल्का मीठा होता है तो आप चाहे तो चीनी का इस्तेमाल कम कर सकते हैं आप जितना मीठा खाना चाहते हैं उस हिसाब से चीनी का उपयोग करें|
- 4
शकरकंद में चीनी घूलते ही आप उसमें एक कप दूध डाल दें और धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक शकरकंद हल्का घी छोड़ने लगे फिर आप उसमें ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए डाल सकते हैं या पिस्ता बादाम को घी में भूनकर बारीक काट के डाल सकते हैं यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है बस तैयार है हमारे शकरकंद का हलवा इसे बनाएं |
- 5
अपने फैमिली और दोस्तों के साथ इंजॉय करें थैंक यू
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हरे मटर की खस्ता कचौड़ी (Hare matar ki khasta kachori recipe in Hindi)
- चीज़ बिस्कुट (Cheese Biscuit recipe in Hindi)
- मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
- आंवले और धनिया पत्ते की चटनी (amla aur dhaniya patte ki chutney recipe in Hindi)
- उड़द दाल की कचोड़ी(Udad daal ki kachori recipe in Hindi)

कमैंट्स (5)