हरे मटर की कचौड़ी (Hare matar ki kachori recipe in Hindi)

#Winter1 हेलो दोस्तों आज हम बनाएंगे हरे मटर की कचौड़ी हरे मटर सर्दियों में बहुत आती है और बहुत खाई जाती हैं और बहुत हेल्दी भी होती हैं तो आज हम बनाएंगे हरे मटर की कचौड़ी चलिए बनाते हैं और जानते हैं कि इसके लिए क्या-क्या चाहिए

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आटा लगा लेंगे तो आटे में नमक और थोड़ा सा तेल डालकर उसको सॉफ्ट गुंथ लें और 15 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें
- 2
अब हरी मटर को दरदरी पीस लें और अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें उसमें जीरा और हींग डालकर थोड़ा सा चला लें अब उसमें धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर अदरक हरी मिर्च और पीसी हुई मटर डाल दे अब और हरी धनिया लाल मिर्च अमचूर और नमक गरम मसाला डाल कर अच्छे से भून कर ठंडा कर ले
- 3
अब आटे में से छोटी-छोटी लोईया कर ले और मसाले की भी छोटी-छोटी लोई बना ले अब आटे की लोई बेलकर उसमें मटर का मसाला भर ले
- 4
अब हल्के हाथ से बेंल लें और कढ़ाई को गैस पर गरम करने रख दें अब उसमें तेल डालकर गर्म होने दे जब तेल गरम हो जाए तो हल्की आंच पर कचोरियो को तल कर निकाल ले तो लीजिए तैयार हमारी गरमा गरम हरी मटर की कचोरीया धन्यवाद
- 5
आशा करती हूं कि आपको अच्छी लगी होंगी अगर अच्छी लगे तो कमेंट करके जरूर बताइएगा और ट्राई जरूर करिएगा धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हरे मटर की खस्ता कचौड़ी (Hare matar ki khasta kachori recipe in Hindi)
- चीज़ बिस्कुट (Cheese Biscuit recipe in Hindi)
- मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
- आंवले और धनिया पत्ते की चटनी (amla aur dhaniya patte ki chutney recipe in Hindi)
- उड़द दाल की कचोड़ी(Udad daal ki kachori recipe in Hindi)

कमैंट्स (4)