ड्राई फ्रूट बनाना बूँदी पराठा (dry fruits banana boondi paratha recipe in Hindi)

#pp पराठा तो हम कई तरह के बनाते हैं, लेकिन आज हमने मीठा मीठा ड्राई फ्रूट बूँदी बनाना पराठा बनाया है जो कि बच्चों के साथ साथ बडों को भी खूब पसंद आऐ है, एक बार ट्राई जरुर करिये नमस्ते।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा डालकर उसमे थोड़ा सा घी और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिलाए और पानी की सहायता से नरम डो तैयार कर ले, फिर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे ।
- 2
फिर केला को छीलकर गोल गोल काट लें, और मेवा को अच्छे से कूट ले, फिर बूँदी को भी एक प्लेट में निकाल लें, ।
- 3
फिर एक चकरे पर थोड़ा सा आटा लगाकर डो की गोल गोल लोई बनाकर चौकोर बेले या गोल बेलकर चौकोर काट लें, ।
- 4
फिर एक हिस्से में कटे हुए केला की स्लाइज को चारों तरफ से लगाये, फिर उसके बीच में बूँदी और कुटी हुई मेवा और इलायची डालकर अच्छी तरह से फैलाये, फिर दूसरे हिस्से को ऊपर से रखकर चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दे, और इसी तरह से सारे पराठें तैयार कर ले ।
- 5
फिर एक तवे को गरम कर ले और उसमें थोड़ा सा घी लगाकर उसमे बने हुए पराठा डालकर दो मिनट के बाद पलट दे और घी लगाकर पराठे को अच्छे से उलट पलट कर शेक ले।
- 6
फिर एक प्लेट में निकाल कर सर्व करे, ये मीठा पराठा बच्चों के साथ साथ बडों को भी खूब पसंद आयेगा एक बार ट्राई जरुर करिये ।
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)