इडली बॉम्ब (Idli Bomb recipe in Hindi)

#SF
आज मैं आपको बताने जा रही हूं इडली बॉम्ब की रेसिपी जिसे हम पहले स्टीम करेंगे बाद में फ्राई भी।
तो चलिए शुरू करते हैं।
इडली बॉम्ब (Idli Bomb recipe in Hindi)
#SF
आज मैं आपको बताने जा रही हूं इडली बॉम्ब की रेसिपी जिसे हम पहले स्टीम करेंगे बाद में फ्राई भी।
तो चलिए शुरू करते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बॉल में सूजी और दही को मिला ले।
- 2
अब इसमें पालक को बारीक काटके मिला ले और 1/4 चमच नमक और 1/2सोडा मिला ले । और थोड़ा पानी डालकर एक इडली का घोल तैयार करे
- 3
अब 1 गिलास पानी डालकर स्टीमर तैयार कर ले।
- 4
जब तक आपका स्टीमर तैयार हो रहा तब तक आप इसकी स्टफिंग तैयार करे।
- 5
स्टफिंग के लिए सबसे पहले उबले आलुओं को मैश कर ले और एक कढ़ाई में 2 चमच ऑयल लेकर जीरा राई को चटकाए।
- 6
उसके बाद मसाले और मैश किए हुए आलुओं को मिक्स करते हुए एक बढ़िया स्टफिंग तैयार करे। आप चाहे तो इसमें मटर भी डाल सकते हैं।
- 7
अब स्टफिंग के ठंडे होने का इंतज़ार करे।इतने में आपका स्टीमर तैयार हो चुका होगा तो अब आप घर की नॉर्मल कटोरी को ऑयल से ग्रीस करे और लगभग 1 करचि घोल या आपकी कटोरी के अनुसार घोल डाले। याद रहे आपको कटोरी आधि भरनी हैं।
- 8
अब जब तक आपकी इडली तैयार हो रही तब तक आप स्टफिंग को छोटी छोटी टिक्की में परिवर्तित कर ले।
- 9
जब आपकी इडली हल्की हल्की स्टीम हो जाए तो उसमे टिक्की को रख कर लगभग 1 करची घोल ऊपर से डाल दे और अब इन्हें बनने दे
- 10
इडली जब बन जाए तो आप इन्हे हल्के से ऑयल में शैलो फ्राई करे और इनका मज़ा उठाइए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (6)